उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में यह भी कहा कि समस्त प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वर्चुअल क्लासरूम के संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश देना सुनिश्चित करें।
प्रदेश में वर्चुअल क्लासरूम से जुड़े 500 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अब हर शनिवार और रविवार को जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती की ओर से इस संबंध में समस्त मुख्य शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।