स्पूतनिक टीके के आयात के लिए तकनीकी समिति का गठन करने के बाद धन की भी व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के स्तर से प्रमुख टीका निर्माता कंपनियों से भी बातचीत की जा रही है।
कोविड के टीकों की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार अगले दो माह में स्पूतनिक टीकों की 20 लाख डोज का आयात करेगी। सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से टीका निर्माता कंपनियों से भी बात की जा रही है।
विज्ञापन
स्पूतनिक टीके के आयात के लिए तकनीकी समिति का गठन करने के बाद धन की भी व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के स्तर से प्रमुख टीका निर्माता कंपनियों से भी बातचीत की जा रही है। टीकों के आयात को लेकर समिति का गठन किया जा चुका है।
प्रदेश में टीकों की है कमी
मुख्य सचिव के मुताबिक केंद्र सरकार से इस माह आठ लाख और अगले माह नौ लाख टीकों की डोज मिलेगी। प्रदेश में करीब 50 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। केंद्र सरकार की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि 70 प्रतिशत टीके पहली डोज लगा चुके लोगों को दी जाए।
कालाबाजारी को लेकर सख्त 24 के खिलाफ एफआईआर
आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि 136 स्थानों पर दबिश दी गई थी। अब तक कुल 24 एफआईआर हुई हैं, 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 204 की बरामदगी हुई है। 587 लोगों को मास्क न पहनने पर चालान हुआ है, 6057 लोगों पर सामाजिक दूरी के नियम के उल्लंघन पर चालान हुआ है। 4.26 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। 2 .61 लाख लोगों का चालान कट चुके हैं।
124 अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिया प्लाज्मा
मिशन हौसला के तहत 15 दिनों में पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने प्लाज्मा भी खूब दान किया है। इस दरम्यान कुल 124 ने प्लाज्मा देकर लोगों की मदद की। इसके अलावा मिशन हौसला के तहत हर तरह की समस्या पर लोगों की मदद को पुलिस आगे बढ़ रही है।