सुद्धोवाला जेल में इस समय विचाराधीन और सजयाफ्ता करीब 1100 बंदी हैं। ऐसे में सात बंदियों में संक्रमण मिलना चिंताजनक है। यहां पहले ही क्षमता से अधिक कैदी हैं। ऐसे में अब नए बंदियों को अलग अलग रखने की व्यवस्था भी की जा रही है।
120 कैदियों को मिली थी पैरोल
लॉकडाउन की शुरूआत में प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को पैरोल पर रिहा करने की बात कही थी। इस योजना के अंतर्गत सुद्धोवाला जेल के लगभग 120 कैदियों का नाम आया था। इनमें से बड़ी संख्या में कैदी पैरोल पर रिहा हो गए थे, मगर कुछ ने घर न जाने की अर्जी लगाई थी।
शुक्रवार को एक बंदी ऋषिकेश एम्स में हार्ट का ऑपरेशन कराने गया था। वहां उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उसके संपर्क और आसपास के बंदियों का टेस्ट कराया गया तो उनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब सभी बैरक को सैनिटाइज किया जा रहा है। नए बंदियों को आइसोलेट किया जा रहा है।
-महेंद्र सिंह ग्वाल, जेल सुप्रीटेंडेंट जिला जेल देहरादून