फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार ने घटाए रैपिड एंटीजन टेस्ट के रेट, अब 300 रुपये में होगी जांच

Thu, 29 Apr 2021 11:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट का शुल्क कम कर दिया है। अब मात्र 300 रुपये में लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट करा सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हुए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। जिनसे रोजाना कार्य प्रगति रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार के माध्यम से ली जा रही है। प्रदेश के नर्सिंग छात्रों को जिलेवार मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से तैनाती दी जा रही है।

उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6251 नए संक्रमित मिले, 85 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 48 हजार पार
विज्ञापन


सभी स्वास्थ्यकर्मियों का करें टीकाकरण
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में ड्यूटी देने वाले प्रत्येक कर्मचारी को फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर मानते हुए टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएमओ को टीकाकरण सुनिश्चित कराने को कहा है। 

डीएम ने बृहस्पतिवार को चंदर रोड स्थित सीएमओ कार्यालय में बने कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों की संख्या बढ़ाने और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मरीजों की विभिन्न शंकाओं के समाधान और सलाह के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर तैनात करने के निर्देश दिए। रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाने वालों को होम आइसोलेशन किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा टेस्ट कराने वालों का पूरा नाम, पता नोट करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


कालाबाजारी पर अंकुश के लिए एसटीएफ ने जारी किए नंबर 
जीवनरक्षक दवाओं और ऑक्सीजन आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए एसटीएफ ने भी तैयारियां की हैं। शिकायतों के बाद एसटीएफ ने एक और नंबर जारी किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मुख्यालय ने 9411112780 व्हाट्एस नंबर जारी किया था। वर्तमान में महामारी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जीवनरक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। शिकायतें हैं कि इनकी कालाबाजारी हो रही है। लिहाजा एक और मोबाइल नंबर 9412029536 जारी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें