फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सितारगंज में कोरोना संक्रमितों को लेने गई पुलिस को लोगों ने खदेड़ा, भांजनी पड़ीं लाठियां

Fri, 24 Jul 2020 11:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)

सार

  • बाद में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई, पुलिस को फटकारनी पड़ीं लाठियां
  • पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में, जांच के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सितारगंज में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सितारगंज में कोरोना संक्रमितों को लेने गई पुलिस और वार्डवासियों के बीच शुक्रवार शाम झड़प हो गई। वार्डवासियों के विरोध करने पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया तो लोगों ने पुलिस को ही खदेड़ दिया। हंगामे के दौरान बेरिकेडिंग भी तोड़ दी गई। इसके बाद कोतवाली से और सिपाही मौके पर भेजे गए। हंगामे के दौरान काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं। पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


वार्ड संख्या पांच के 32 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने पर दोपहर करीब दो बजे रुद्रपुर कोविड केयर सेंटर से पहुंची एंबुलेंस में 16 लोगों को लेकर रवाना हो गई। 16 संक्रमित लोग रह गए, जिन्हें लेने के लिए शाम करीब सात बजे एंबुलेंस पहुंची। घंटे भर तक संक्रमितों के घरों से न निकलने पर एंबुलेंस कर्मी ने पुलिस को बुलाया। इस पर सरकड़ा चौकी प्रभारी दो-तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और संक्रमितों को जबरन बाहर निकालने की कोशिश की।

इस पर वार्डवासियों ने इसका विरोध कर दिया। इस दौरान पुलिस व वार्डवासियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बलपूर्वक करीब दस संक्रमितों को घरों से बाहर निकालकर एंबुलेंस से रुद्रपुर भेज दिया। जबकि छह लोग घरों से नहीं निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के बल प्रयोग करने पर वार्डवासी भड़क गए

पुलिस के बल प्रयोग करने पर वार्डवासी भड़क गए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और गली से पुलिसकर्मियों को खदेड़ डाला। उनका आरोप है कि पुलिस ने वार्डवासियों के साथ गाली गलौज की। 

बाद में कोतवाली से और सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठियां फटकारीं। घटना के दौरान कई लोग चोटिल भी हुए हैं। पुलिस ने वार्ड के एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति है।

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि पुलिस टीम व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की गई। बेरीकेडिंग को तोड़कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें