उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान (यूआईआरडी) के क्वारंटीन वार्ड में फांसी लगाने वाले अधेड़ तोले शाह के रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे। गमगीन रिश्तेदारों का कहना है कि मृतक तोले शाह को क्वारंटीन करने के बाद बात नहीं हो सकी, इसका उन्हें मलाल है।
सोमवार को पूरनपुर पीलीभीत निवासी तोले शाह (56) ने यूआईआरडी के क्वारंटीन वार्ड में चादर से पंखे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। मृतक को 29 मार्च को खटीमा के जमौर गांव से जिला अस्पताल लाया गया था। सोमवार की देर शाम पुलिस कर्मी उसे कमरे में खाना देने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस कर्मियों ने रोशनदान से अंदर झांका तो अधेड़ फंखे पर लटका मिला।