फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : देहरादून में रोजाना औसतन बन रहे 40 मृत्यु प्रमाण पत्र, जारी करने वाले के कांप रहे हाथ 

Fri, 18 Jun 2021 01:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना काल में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई कि अब तक हर रोज औसतन 40 लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना के कारण निधन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों के मरने की संख्या तेजी से बढ़ी। वहीं डॉक्टर, परिजनों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वालों के हाथ कांप जाते हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 264 नए संक्रमित मिले, सात की मौत, 345 मरीज हुए ठीक

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिकॉर्ड रूम के नर्सिंग अधिकारी आदेश कुमार के अनुसार कोरोना काल में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई कि अब तक हर रोज औसतन 40 लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने पड़ रहे हैं। प्रमाण पत्र के लिए आने वाले परिजन अपने प्रियजनों को याद कर कई बार उनके सामने फफक भी पड़ते हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण: कोविड निगेटिव रिपोर्ट बनी परेशानी, उत्तराखंड आने के बजाय हिमाचल जा रहे पर्यटक

प्रियजनों को खोने का दुख, भविष्य और बच्चों की चिंता बताते वक्त उनका गला भर आता है। ऐसे लोगों को सांत्वना देते वक्त खुद का कलेजा भी बैठ जाता है। 15 साल की नौकरी में अब तक काफी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए, लेकिन कोरोना काल के दौरान प्रमाणपत्र जारी करते वक्त हाथ कांप जाते हैं। मृतकों के प्रियजनों की बेेबसी और लाचारी देखी-सुनी नहीं जाती।

आदेश के अनुसार कई परिजन ऐसे भी आ रहे हैं जिनमें संपत्ति का विवाद है और संपत्ति पर भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें समझाकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। इसमें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भी सूचित किया जाता है। कई मामलों में पुलिस को भी सूचना देनी पड़ती है। 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश में सात कोरोना मरीजों की मौत, 264 नए संक्रमित

प्रदेश में कोरोना संक्रमण रफ्तार धीमी होने के साथ ही मरीजों की मौत भी कम हो गई है। बीते 24 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है और 264 नए संक्रमित मिले है। संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम है। कुल संक्रमितों की संख्या 338066 हो गई है। वहीं, मौत का आंकड़ा सात हजार पार हो गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 28671 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 13 जनपदों में 264 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 55, हरिद्वार में 45, पिथौरागढ़ में 27, चंपावत में 26, ऊधमसिंह नगर में 24, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर व नैैनीताल में 12-12, पौड़ी में 14, टिहरी में 11, चमोली में आठ, रुद्रप्रयाग में सात, उत्तरकाशी जिले में छह संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में 24 घंटे में सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में सात कोरोना मरीजों की मौत बैकलॉग की है। प्रदेश में मरीजों की मौत का आंकड़ा 7011 पहुंच गया है। वहीं, 345 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर अब तक 321807 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। वर्तमान में 3471 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें