कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। बिना मास्क घूमने वालों के चालान किए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में मास्क पहनना अनिवार्य है। घाट क्षेत्र में कैमरों की मदद से लोगों को चिह्नित कर चालान किए जा रहे हैं। एक अप्रैल से अब तक तीन हजार लोगों के चालान हुए हैं।
कुंभ में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती
- पांच कंपनी यूपी की पीएसी
- 40 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल
- उत्तराखंड के साढ़े तीन हजार पुलिस कर्मी
- राजस्थान के 100 से अधिक होमगार्ड
- दो हजार से अधिक स्वयंसेवक
कोरोना मुश्किलें बढ़ा रहा है। कोविड से जवानों के लिए खुद को बचाना बड़ी चुनौती है। सभी जवानों से एसओपी का पालन करने और करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मेला क्षेत्र में सेक्टर आफिसर के साथ ही लिंक अफसर की तैनाती कर दी है। यदि कोई अफसर कोरोना पॉजीटिव होता है तो लिंक आफिसर उसके दायित्व संभालेगा।
- संजय गुंज्याल, आईजी मेला