मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड गाइडलान का कड़ाई से पालन कराएं। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि कोविड से संबंधित नियमों का पालन करें।
शादी वाले घरों को राहत
मुख्यमंत्री के निर्देशों से शादी वाले घरों को राहत मिलेगी। नाइट कर्फ्यू की वजह से उन्हें बैंड, वैडिंग प्वाइंट संचालकों के उलाहने झेलने पड़ रहे थे। आधे घंटे का और समय मिलने से उन्हें कुछ राहत मिल सकेगी। वैसे सरकार ने शादी में 200 मेहमानों की संख्या पहले ही निर्धारित कर दी थी।