फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : जसपुर में शुक्रवार रात 12 बजे तक लॉकडाउन, जरूरी वस्तुओं की सप्लाई होगी

Thu, 23 Jul 2020 09:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/काशीपुर/जसपुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को जसपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 46 कोरोना संक्र्तमित मिले। इनमें 45 अकेले नई बस्ती गांव के निवासी हैं। खेड़ा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक जसपुर नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


Coronavirus: उत्तराखंड में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे के अंदर मिले 451 संक्रमित, 5300 पहुंची मरीजों की संख्या

गुरुवार शाम को इसके आदेश भी कर दिए गए। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि एएसपी राजेश भट्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अविनाश खन्ना, सीएमएस डॉ.एच के शर्मा, सीओ मनोज ठाकुर,कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार रविवार को पूर्व में जारी किए शासनादेश से लॉकडाउन रहेगा। सभी विभागों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। जसपुर विकासखंड के नई बस्ती गांव में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

Trending Videos

गदरपुर थाने में दो दरोगा सहित चार और संक्रमित

गदरपुर थाने में एक दरोगा और कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को भी दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सभी को आइसोलेट करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

बुधवार को थाना परिसर में रहने वाले पुलिस स्टाफ और उनके परिवार के 54 लोगों के टेस्ट सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव सरना की देखरेख में किए थे। डॉ. सरना ने बताया कि 54 लोगों में से चार लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें दो एसआई, एक कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की पत्नी शामिल है। इधर, थाने को सील करने के बाद अब महतोष पुलिस चौकी को सैनिटाइज कर सभी कार्य यहां से संचालित किए जा रहे हैं।

38 फैक्ट्री कर्मचारियों समेत 43 में कोरोना की पुष्टि

देहरादून में सेलाकुई की दो फैक्ट्रियों के 38 कर्मचारियों समेत 43 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। इनमें निजी अस्पतालों के तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, एक सेना का जवान और एक आईटीबीपी का जवान शामिल है। सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि दून में बुधवार को सेलाकुई स्थित दो कंपनी में 38 कर्मचारियों को कोरोना की पुष्टि हुई है।

वहीं एक अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स एवं दो रिसेप्शनिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक सेना और एक आईटीबीपी के जवान भी संक्रमित पाए गए हैं। एसीएमओ डॉ. उतम सिंह चौहान और चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचित गर्ग की टीम ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दून जिले में अब तक 1221 मामले सामने आए हैं। इनमें से 340 लोगों का अभी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

आराघर स्थित अस्पताल बंद

आराघर चैक के पास एक निजी अस्पताल में स्टाफ में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल को बंद कर दिया है। अस्पताल में पहले एक महिला डॉक्टर, उनके बेटे, उसके बाद लगातार छह स्टाफ कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। लगातार इतने मरीज सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल को फिलहाल बंद करवा दिया गया है। निजी अस्पताल में कोरोना के इतने मरीज एकसाथ आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में रिकार्ड 204 लोग कोरोना संक्रमित, हड़कंप

हरिद्वार जनपद में अब कोरोना ने तेजी के साथ पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को उत्तराखंड में मरीजों की संख्या के हिसाब से सारे रिकार्ड टूट गए और एक ही दिन में सबसे ज्यादा 204 केस सामने आए। इसमें अकेले हिंदुस्तान यूनिलीवर के 132 कर्मचारी शामिल हैं।

खास बात यह है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाद आईटीसी और अब एकम्स कंपनी के नौ कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। एक ही दिन इतने मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि एकम्स कंपनी में दो दिन पहले एक मरीज का मामला सामने आया था। बुधवार को जारी हुई रिपोर्ट में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के 132 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन कर्मचारियों के संपर्क में आने से 14 लोग भी संक्रमित हुए हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर में अब तक 420 केस सामने आ चुके हैं। इनके अलावा 58 अन्य लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। ये हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें