फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 200 दिन में 49 हजार हो गया संक्रमितों का आंकड़ा, अनलॉक-4 में सबसे ज्यादा रही रफ्तार

Fri, 02 Oct 2020 12:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 170 दिन में जितने संक्रमित मिले, उससे डेढ़ गुना अधिक 30 दिन में मिले
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण काल को दो सौ दिन पूरे हो गए हैं। अनलॉक-4 में संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा रही है। 15 मार्च से 31 अगस्त तक 170 दिन में जितने संक्रमित मरीज मिले थे, उससे लगभग डेढ़ गुना अधिक मरीज मात्र 30 दिन के भीतर मिले हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी रही।

विज्ञापन


प्रदेेश में कोरोना संक्रमित का पहला मरीज 15 मार्च को मिला था। 15 मार्च से 31 अगस्त तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 19827 थी। जबकि अनलॉक 4 में 1 से 30 सितंबर तक 29173 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 15 मार्च प्री लॉकडाउन से 31 अगस्त अनलॉक 3 तक संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 13608 दर्ज की गई।


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: गुरुवार को सवा महीने बाद मिले सबसे कम संक्रमित, 14 मरीजों की मौत
विज्ञापन


अनलॉक 4 में 30 दिन में 25427 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 342 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण की दर भी सर्वाधित 9.14 प्रतिशत रही। जोकि पिछले 170 दिनों की तुलना में सबसे अधिक है।

कोरोना आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अनलॉक-5 में संक्रमण को रोकने के लिए नई रणनीति बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन

अनलॉक में प्रदेश में संक्रमण की स्थिति पर एक नजर

   फेज           जांच           संक्रमित             ठीक हुए           मौतें      संक्रमण दर
अनलॉक-1    37291         1975                2129              36        5.30 प्रतिशत
अनलॉक-2    95947        4302                  1937              39       4.48 प्रतिशत
अनलॉक-3    210691       12644              9440              189       6.0 प्रतिशत
अनलॉक-4   319166        29173              25427            342      9.14 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें