स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार करने के लिए एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका को राज्य नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जबकि राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।
बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती, एनएचम के अपर मिशन निदेशक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया आदि मौजूद थे।
प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या एक लाख से अधिक है। सबसे पहले इन्हें कोरोना टीका लगाया जाएगा।