बृहस्पतिवार को शासन स्तर पर सचिव अमित सिंह नेगी की अध्यक्षता में कोरोना से हो रही मौतों को रोकने के लिए निजी अस्पतालों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में फीड बैक लिया गया। इसमें यह बात सामने आई है कि कोरोना संक्रमित मरीज इलाज करने में देरी कर रहे हैं। वह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल आ रहे हैं। साथ ही जिन मरीजों की मौत हो रही है वे पहले से किसी अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं।
कोरोना से अब तक 814 मरीजों की मौत
प्रदेश में कोरोना संक्रमित 814 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 56493 हो गई है। इसमें 49631 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 5682 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिन सरकारी अस्पताल निजी अस्पताल
13 अक्तूबर 08 12
14 अक्तूबर 00 14
15 अक्तूबर 06 12