प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के खतरे की संभावनाएं बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ रही भीड़ और बाहरी राज्यों से भारी संख्या में त्योहारों के लिए प्रवासी लौट रहे हैं। बीते एक सप्ताह में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों और मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंतित है।
त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ से जाहिर है कि लोगों में अब कोरोना संक्रमण का डर नहीं रहा है, लेकिन सर्दी बढ़ने और त्योहारी सीजन में बढ़ रही भीड़ से कोरोना की दूसरी लहर कहर बन सकती है।
सरकार की ओर से लगातार से लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। नियमों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती करने के दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मामले बढ़े हैं। अभी कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। लोगों को नियमों का पालन कर सतर्क रहना होगा। तभी कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। सरकार व विभाग की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण रोकने में लोगों को सहयोग सबसे जरूरी है।
- अमित नेगी, सचिव स्वास्थ्य