प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में चार, एचएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में तीन, कैैलाश हास्पिटल में एक, हिमालयन हास्पिटल में एक, जिला अस्पताल टिहरी में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में एक, दून मेडिकल कालेज में एक मरीज ने दम तोड़ा है।
वहीं, 342 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 67197 मरीजों को कोरोना को मात दी है। वर्तमान में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण कर दर 5.62 प्रतिशत और रिकवरी दर 90.87 प्रतिशत है।
आज मिले संक्रमित मामले
देहरादून - 163
पिथौरागढ़ - 59
पौड़ी - 45
हरिद्वार - 30
टिहरी - 21
अल्मोड़ा - 21
चमोली - 20
चंपावत - 19
ऊधमसिंह नगर - 12
नैनीताल - 11
उत्तरकाशी - 08
बागेश्वर - 08
रुद्रप्रयाग - 07
देहरादून की निरंजनपुर मंडी परिसर में बिना मास्क के घूम रहे 32 लोगों का शनिवार को चालान हो गया। मंडी अधिकारियों ने चालान करने के साथ ही उनसे 3200 रुपये का जुर्माना भी वसूला।
मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा के निर्देश पर सचिव विजय थपलियाल ने अधिकारियों के साथ पूरे परीक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान 32 लोग बिना मास्क घूमते हुए पाए गए। सचिव विजय थपलियाल ने सभी लोगों के 100-100 रुपये के चालान किए।
इसके अलावा कई दुकानों के बाहर भीड़ भी लगी हुई मिली, जहां फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने संबंधित दुकानदारों और लोगों को आवश्यक दूरी रखने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि मंडी में रोजाना हजारों लोग आते हैं। पूरे शहर के लिए फल-सब्जियों की सप्लाई भी यहीं से हो रही है। इसलिए हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है।