सरकार ने ट्राइबल टूरिज्म शुरू किया है। इन क्षेत्रों के आईकॉनिक मंदिर और पर्यटन स्थलों को आगे बढ़ाते हुए गतिविधियां शुरू की गई है। सरकार चाहती है कि देश के पर्यटक इन क्षेत्रों में आए।
इसके लिए इनर लाइन में छूट देने की जरूरत है। इनर लाइन में छूट मिलती है तो नीति घाटी के अंदर टिंबरसैंण महादेव में भव्य शिवलिंग दर्शन लोग कर पाएंगे। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की बड़ी संभावनाएं है।
दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी, दूरसंचार और इंटरनेट की व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। यात्रा के लिए मेक माई ट्रिप व गो आई जी गो के साथ पर्यटन को जोड़ा जा सकता है।
प्रदेश में महाभारत सर्किट, रामायण और सीता सर्किट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।