फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : डॉक्टरों ने कहा - स्तनपान कराने वाली महिलाएं लगवा सकती हैं टीका, गर्भवती नहीं

Thu, 20 May 2021 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अमर उजाला ने ओजस्वी अस्पताल लाडपुर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अविनाश से समाधान पूछे, जिन्हें यहां प्रकाशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में सामान्य ओपीडी बंद हैं और मरीज अस्पताल जाने में कतरा रहे हैं। इन परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आमजन परेशान हैं। ऐसे में अमर उजाला व्हाट्सएप नंबर पर लोगों की समस्याएं मंगाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से उनका समाधान पूछकर प्रकाशित कर रहा है। बुधवार को अमर उजाला को विभिन्न लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भेजीं। अमर उजाला ने ओजस्वी अस्पताल लाडपुर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अविनाश से इनके समाधान पूछे, जिन्हें यहां प्रकाशित किया जा रहा है।

विज्ञापन


सवाल : क्या गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं कोरोना का टीका लगवा सकती हैं?, दीपिका और एक अन्य पाठक
डॉक्टर: गर्भवती महिलाओं में कोरोना के टीके लगाने की सलाह नहीं दी गई है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं टीका लगाव सकती हैं।
सवाल : ईवरमेक्टिन टैबलेट का उपयोग किस तरह करना है? कौन सी उम्र तक के लोग उपयोग कर सकते हैं? एक बार कोर्स पूरा करने के बाद दोबारा कोर्स कब करना पड़ेगा?
डॉक्टर : ईवरमेक्टिन टैबलेट को दिन में एक बार ले सकते हैं। 5 से 7 दिन तक ले सकते हैं। यदि कोविड-19 से संक्रमित है तो 12 साल के उम्र के मरीज इस टैबलेट को ले सकते हैं।
विज्ञापन

सवाल : मेरे सिर के पीछे दर्द होता है और थोड़ी देर बाद बैठने के बाद पूरी पीठ में दर्द होता है। चलने में कुछ महसूस नहीं होता है। -इंद्रपुर, श्यामपुर
डॉक्टर : आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस हो सकता है। आप ज्यादा ऊंचा तकिया न लगाएं। गर्दन झुकाकर काम न करें। विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर सलाह लें।
सवाल : मुझे उच्च रक्तचाप है। जिसकी दवाई चल रही है। क्या टीका लगाना उचित होगा? -प्रदीप कुमार मेंहुवाला
डॉक्टर : उच्च रक्तचाप की दवा लेते रहें और आपका रक्तचाप नियंत्रित है तो टीका लगवा सकते हैं।

सवाल : मेंने करोना टीका का पहला टीका 15 मार्च को लगवाया था। 24 अप्रैल को कोविड का टेस्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब मैं स्वस्थ हूं। बुखार भी नहीं है, आक्सीजन लेवल सही है। अब दूसरा टीका कब तक लग सकता है। -सुरेश प्रकाश, नेहरू कॉलोनी
डॉक्टर : आप आठ से 10 सप्ताह बाद कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।
सवाल : मेरी पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया था, लेकिन अब बिल्कुल ठीक है। कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं। क्या मुझे उनका दुबारा कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए या नहीं और उन्हें दो अप्रैल को कोविड का पहला टीका लग चुका है। दूसरा कब लगवाना चाहिए।
डॉक्टर : आपकी पत्नी अभी स्वस्थ हैं। आठ से 10 हफ्ते बाद ही टीके की दूसरी खुराक लगवा सकती हैं।
सवाल : मेरी उम्र 18 साल से अधिक है। पिछले एक महीने से मुझे सिर दर्द, चक्कर और खासी की शिकायत है, क्या मैं टीका लगवा सकता हूं?
डॉक्टर : आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें और कोविड-19 जांच कराएं। रिपोर्ट के नेगेटिव आने पर ही टीका लगा सकते हैं।
सवाल : कोरोना टीके की पहली खुराक के कितने दिन बाद दूसरी खुराक लगाना ज्यादा सुरक्षित है। मैंने पहली खुराक हिमाचल में लगवाई थी। दूसरी डोज उत्तराखंड में लगाने कोई परेशानी तो नहीं होगी? -भास्कर जगूड़ी, कारगी चौक

डॉक्टर : कोरोना टीका की पहली खुराक के बाद चार सप्ताह के बाद दूसरी खुराक को लगवा सकते हैं। दूसरी खुराक आप उत्तराखंड में भी लगवा सकते हैं।
सवाल : क्या बच्चे बड़ों से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं? उनमें इसके क्या लक्षण है? -आयुष ध्यानी, चुक्खूवाला
डॉक्टर : बच्चे बड़ों से कम संक्रमित पाए जा रहे हैं। बच्चों में बुखार और खांसी ही ज्यादा पाई जा रही है।
सवाल : मेरी 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी अब नेगेटिव हो गई है। अगर मैं प्लाज्मा दान करना चाहूं तो कब कर सकती हूं। -पूनम रावत
डॉक्टर : आप कोविड 19 के नेगेटिव होने के चार सप्ताह बाद प्लाज्मा दान कर सकती हैं।
सवाल : क्या सल्फर से एलर्जी होने पर टीका का लगवा सकते हैं। मेरा 23 साल का एक बेटा है और दवा की एलर्जी है। इस कारण सर्दी जुकाम और छींक आना आम बात है। ड्रग एलर्जी में पैरासिटामोल भी शामिल है। क्या उसको टीका लगाया जा सकता है? -गोविंद कुमार, प्रेमनगर
डॉक्टर : टीके का धूल की एलर्जी से कोई लेना देना नहीं है। आप अपने बेटे को टीका लगवा सकते हैं, यदि उसे पहले किसी टीके से एलर्जी न हुई हो।
सवाल : हम घर के पांच सदस्यों में सभी करोना संक्रमित थे। पत्नी व बेटी आईसीयू से ठीक हो कर आए हैं। फेफड़ों में संक्रमण 12/25 था। दोबारा एक्सरे या सीटी स्कैन कराने की जरूरत है। हमें करोना का टीका लगे दो महीने हो गए हैं। कोरोना से ठीक हुए 16-17 दिन हो गए हैं। क्या अभी दूसरा टीका लगा सकते हैं?  -हेमंत थपलियाल, 26 पटेल रोड देहरादून
डॉक्टर : आप दोबारा एक्सरे करवाकर अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं अभी आप दूसरे टीके के लिए 8 से 10 सप्ताह का इंतजार करें।
सवाल : दोनों टीके लगाने के कितने समय बाद तक एंटीबॉडी बनी रहती है। -दिनेश थलेड़ी, स्मिथनगर
डॉक्टर : दोनों टीके लगाने के बाद कितने समय तक एंटीबॉडी बनी रहती हैं, यह नहीं बताया जा सकता है। क्योंकि सबके अंदर एंटीबॉडी रिस्पांस अलग-अलग होता है।
सवाल : अवसाद या अन्य कोई दवाई अगर चल रही हैं तो क्या कोरोना टीका लगवा सकते हैं क्या? या कितने दिन पहले और कितने दिन बाद तक दवाएं बंद करनी पड़ेंगी? -संजीव
विज्ञापन

डॉक्टर : अवसाद की दवा लेने के साथ आप टीका लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें