- 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग में लगने वाले टीके में 90 प्रतिशत कोविशील्ड तथा 10 प्रतिशत कोवैक्सीन का टीका लगेगा।
- प्रदेश में वैक्सीन की आपूर्ति के लिए महानिदेशक चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा अग्रिम भुगतान के लिए अधिकृत गया है। सचिव उद्योग सचिन कुर्वे को वैक्सीन उपलब्ध कराने का दायित्व सौंपा गया है।
- रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त और शीघ्र आपूर्ति के लिए शत प्रतिशत अग्रिम भुगतान होगा। आपूर्ति को बैंक गारंटी, अर्नेस्ट मनी आदि की औपचारिकताओं से मुक्त रखा गया है।
- राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आउस सोर्सिंग से कार्यरत 479 कर्मियों की सेवा विस्तार।
- महाकुंभ हरिद्वार में स्थापित आधार चिकित्सालय और बाबा बर्फानी चिकित्सालयों को तीन माह तक बना कर रखा जाएगा।
- स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात किए गए चिकित्सकों व अन्य कर्मियों को पूर्व की भांति यथावत रखा जाएगा।
- कोविड कफर्यू के दौरान मीडिया कवरेज के लिए पत्रकारों के प्रेस कार्ड को ही कर्फ्यू पास माना जाएगा।
- जिला पंचायत और निदेशालय ढांचे को मंजूरी प्रदान करते हुए 570 पद स्वीकृत।
- राज्य की जनता से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और घर से बाहर अनावश्यक न निकलने की अपील की है।
- राज्य के पब्लिक डेबिट मैनुअल के तहत आरबीआई के माध्यम से बाजार से लिए जाने वाले कर्ज की प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है।
- डीआईटी और यूनिसन विवि अधिनियमों में संशोधन।
उपनल कर्मियों के मामले में उपसमिति का गठन
उपनल कार्मियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में समिति के गठन को मंजूरी। इसमें अपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं सचिव वित्त को भी सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश में 18 से 45 साल के 50 लाख लोगों को मुफ्त लगेगी वैक्सीन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक मई से प्रदेश में 18 से 45 साल के 50 लाख लोगों को सरकार मुफ्त में टीके लगाएगी। प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन की दो डोज के हिसाब से सरकार को एक करोड़ टीके जरूरत होगी। इस पर 450 करोड़ की राशि खर्च होगी। सरकार ने निर्णय लिया कि 90 प्रतिशत कोविशील्ड और 10 प्रतिशत कोवैक्सीन लगाई जाएगी।