फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: खत्म हो सकता सात दिन का संस्थागत क्वारंटीन, रियायत देने की तैयारी में सरकार

Sun, 20 Sep 2020 09:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अनलॉक 4 में बॉर्डर पर और रियायत देने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार अनलॉक चार में बॉर्डर पर और रियायत देने की तैयारी में है। इसमें एक बड़ी राहत हाई कोविड लोड शहरों से आने वाले उन लोगों को मिल सकती है, जो सात दिन के संस्थागत क्वारंटीन की शर्त के कारण उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं। प्रदेश सरकार सात दिन का संस्थागत क्वारंटीन खत्म कर सकती है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को संस्थागत क्वारंटीन खत्म करने का प्रस्ताव भेजा गया है। सोमवार तक इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी सोमवार से राज्य की सीमाओं पर रियायत देने की बात कही है।


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, शनिवार को मिले दो हजार से ज्यादा नए मरीज
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि रियायत क्या हो सकती हैं। बकौल मुख्य सचिव, यह मुख्यमंत्री ही तय करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन की शर्त को खत्म कर दिया जाएगा

उधर सूत्रों ने बताया कि बॉर्डर पर टेस्ट की सुविधा शुरू कर देने के बाद अब सरकार संस्थागत क्वारंटीन को खत्म करना चाहती है। यह मुख्यमंत्री पर है कि वे इस प्रस्ताव को हूबहू मानते हैं या संस्थागत क्वारंटीन के दिवसों में कमी करते हैं। आसार हैं कि संस्थागत क्वारंटीन की शर्त को खत्म कर दिया जाएगा।

अभी ये है प्रावधान
एक सितंबर को जारी एसओपी के अनुसार, देश के हाई कोविड लोडेड शहर से जो लोग आ रहे हैं, उनके पास राज्य में आने के लिए 96 घंटे की कोविड की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। जिन लोगों के पास ये रिपोर्ट नहीं है, उन्हें सात दिन निशुल्क संस्थागत क्वारंटीन होना होता है। अपने खर्च पर होटल में क्वारंटीन होने का भी सरकार ने विकल्प दिया है। ऐसी स्थिति में लोग उत्तराखंड आने से बच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें