फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार, 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत, 503 संक्रमित मिले

Sat, 03 Oct 2020 08:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार हो गया है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों ने दम तोड़ा है और 503 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 919 मरीज स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 8068 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 7565 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि 503 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। 

विज्ञापन


Unlock 5.0: वीकेंड पर मसूरी में लगा जाम तो देहरादून में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, नैनीताल में रेंग रहे वाहन

देहरादून जिले में सबसे अधिक 142 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 99, टिहरी में 72, नैनीताल में 71, उत्तरकाशी में 34, ऊधमसिंह नगर में 32, पौड़ी में 16, बागेश्वर में 13, चंपावत में 10, रुद्रप्रयाग में सात, चमोली में चार और पिथौरागढ़ जिले में तीन कोरोना मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा जिले में बीते 24 घंटे में 135 सैंपलों की जांच की गई। लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। 
विज्ञापन


वहीं एम्स ऋषिकेश में दो, हिमालयन हॉस्पिटल में तीन, महंत इंद्रेश हास्पिटल में एक, सेना अस्पताल रुड़की में एक, राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल हरिद्वार में एक, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में दो और एनएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश में मरने वालों की संख्या 648 हो गई है। वहीं, 919 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब ठीक हुए मरीजों की संख्या 41095 हो गई है। प्रदेश में 8076 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

आज मिले संक्रमित मामले

देहरादून - 142
हरिद्वार - 99
टिहरी - 72
नैनीताल - 71
उत्तरकाशी - 34
ऊधमसिंह नगर - 32
पौड़ी - 16
बागेश्वर - 13
चंपावत - 10
रुद्रप्रयाग - 07
चमोली - 04
पिथौरागढ़ - 03
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें