सीमा पर चीनी सैनिकों को कड़ी टक्कर देने के लिए कारगिल युद्ध के समय सबसे आगे रही सेना की एक बटालियन को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा सीमा पर पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है।
भारतीय सेना की जिस बटालियन को लिपुलेख सीमा पर तैनात किया गया है, वह अपने बेहतरीन युद्ध कौशल के लिए जानी जाती है। कारगिल युद्ध के समय इस बटालियन ने पाक समर्थित आतंकवादियों और पाक सेना को नाकों चने चबवा दिए थे।
वहीं, नेपाल सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी चौबीस घंटे अपने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ गश्त कर रही है।