फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : 10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू करने का फैसला किया स्थगित

Sun, 25 Apr 2021 06:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ही यात्रा शुभारंभ की दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने 10 मई को हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को शुरू करने का निर्णय स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : 24 घंटे में 44 की मौत, 4368 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले 35 हजार पार

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ही यात्रा शुभारंभ की दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी।

उत्तराखंड में कोरोना: सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन, अब शादी में शामिल हो सकेंगे केवल 50 लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस हालात में यात्रा शुरू नहीं की जा सकती। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर देश ही नहीं पूरी दुनिया से लोग दर्शन करने आते हैं, ऐसे में हम किसी को भी खतरे में नहीं डालना चाहते हैं।

इसी को मद्देनजर रखते हुए फिलहाल यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि यात्रा शुरू कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। यह तैयारियां कोविड को देखते हुए ही की गई थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हालात बहुत तेजी से बदले हैं। इन हालात में यात्रा अब शुरू नहीं की जा सकती। जैसे ही नई तिथि जारी की जाएगी, संगत को पूर्व में ही इसकी सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें