कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका गौचर और कर्णप्रयाग की ओर से बाजार को सैनिटाइज किया गया। कर्णप्रयाग के ईओ अंकित राणा ने कहा कि लोगों को कोराना से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। पालिका कर्मचारी लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील कर रहे हैं। साथ ही पुलिस ने भी लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया। गैरसैंण नगर पंचायत ने जंगलात कालोनी व कार्यालय, बैंकों, ब्लॉक कार्यालय, लोनिवि कार्यालय सहित पूरे बाजार को सैनिटाइज किया। नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत व अधिशासी अधिकारी गुरुदीप आर्य ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान के साथ ही दवाओं का छिड़काव करने में नपं की टीम लगी है। इस दौरान सुदेश, डीके और भूपाल मौजूद रहे।