पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। बता दें कि दर्शन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कोरोना की जांच कराई थी।
वहीं, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, मंदिर के कर्मचारियों समेत 22 लोगों ने भी जांच कराई थी। उस दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।