फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : रिलायंस फाउंडेशन ने दिए 5 करोड़, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

Thu, 13 May 2021 02:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसके लिए अनंत अंबानी एवं रिलायंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
अनंत अंबानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खिलाफ जंग में अनंत अंबानी व रिलायंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पांच करोड़ रुपये दिए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसके लिए अनंत अंबानी एवं रिलायंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि संघर्ष की इस घड़ी में उनका यह सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन

मुख्यमंत्री ने पंचायतों को 85 करोड़ रुपये जारी किए

प्रदेश सरकार की ओर से पंचायतीराज संस्थाओं को केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिश पर मिले 85 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुदान की पहली किस्त के रूप में 85 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की दी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार

इसमें जिला पंचायतों के लिए 12.75 करोड़ रुपये, क्षेत्र पंचायतों के लिए 8.50 करोड़ रुपये और ग्राम पंचायतों के लिए 63.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

फ्री एंटी बॉडी टेस्ट ड्राइव का आयोजन

उत्तराखंड पुलिस और नीतू लोहिया फाउंडेशन देहरादून चैप्टर के सहयोग से उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों और नागरिकों के लिए फ्री एंटी बॉडी टेस्ट ड्राइव का आयोजन करवाया। इसका उद्देश्य कोविड-19 से लगभग 45 दिन पहले ठीक हो चुके लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


देहरादून और हरिद्वार में कुल चार दिनों का कैंप लगाया गया था। इस कैंप में कुल 272 पुलिसकर्मियों ने अपना एंटी बॉडी टेस्ट कराया है। 

अमर उजाला फाउंडेशन ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएगा कोरोना किट 

कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा वाल ऑफ काइंडनेस और देवभूमि सामाजिक संस्था मगनपुर की ओर से क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंदों को कोरोना किट प्रदान की जाएगी।

इन संस्थाओं के अध्यक्ष मनोज नेगी और गौरव कुकरेती ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। बीते वर्षों में भी आपदाकाल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राज्य के कई क्षेत्रों में लोगों को मदद मुहैया कराई गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें