फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : पहाड़ के लिए जल्द चलेंगी निजी बसें, ऑपरेटरों को मिलेगी बड़ी राहत, आज जारी हो सकता है शासनादेश

Fri, 04 Jun 2021 12:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

गुरुवार को बस ऑपरेटर्स महासंघ का शिष्टमंडल शासकीय प्रवक्ता एवं मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। उन्होंने उनके सामने प्रस्ताव रखा कि उन्हें 50 के बजाय 75 प्रतिशत यात्री क्षमता और रोडवेज बसों जितना किराया वसूलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
थमे निजी बसों के पहिये - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ की लाइफलाइन मानी जाने वाली निजी बसें फिर चलनी शुरू होंगी। उत्तराखंड बस ऑपरेटर्स महासंघ से शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की वार्ता सफल हो गई। शुक्रवार को मांग के अनुरूप शासनादेश परिवहन विभाग जारी कर सकता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : केंद्र से राज्य को मिली 1.19 लाख कोविड वैक्सीन, 18 से 44 आयु वर्ग को आज से लगेंगे टीके

दरअसल, कोविड कर्फ्यू के बाद निजी बसों के मालिक 50 फीसदी यात्री क्षमता से बस संचालन में असमर्थतता जता रहे थे। उनका कहना था कि कोरोना लॉकडाउन की तरह इस बार भी उन्हें 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ दोगुना किराया वसूलने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर : तेज हुई बच्चों को बचाने की तैयारी, दून अस्पताल में लगाए जाएंगे 200 आईसीयू बेड

इस पर सरकार ने मनाही कर दी थी। जिसके बाद दो मई से गढ़वाल और कुमाऊं में इन बसों का संचालन ठप हो गया था। इस बीच कई बार सरकार से वार्ता करने के प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

Trending Videos
विज्ञापन

रोडवेज और इन बसों के किराये में करीब 20 से 30 पैसे प्रति किलोमीटर का अंतर

गुरुवार को बस ऑपरेटर्स महासंघ का शिष्टमंडल शासकीय प्रवक्ता एवं मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। उन्होंने उनके सामने दूसरा प्रस्ताव यह रखा कि उन्हें 50 के बजाय 75 प्रतिशत यात्री क्षमता और रोडवेज बसों जितना किराया वसूलने की अनुमति दी जाए।

क्योंकि रोडवेज और इन बसों के किराये में करीब 20 से 30 पैसे प्रति किलोमीटर का अंतर है। इस पर मंत्री उनियाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से वार्ता की। वार्ता के बाद सरकार इस बात पर राजी हो गई कि निजी बस ऑपरेटर्स 75 प्रतिशत सवारियों के साथ ही डेढ़ गुना किराया वसूल सकेंगे। 

मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को शासनादेश भी जारी हो जाएगा। उधर, बस ऑपरेटर महासंघ के पदाधिकारी मनोज ध्यानी ने कहा कि जैसे ही सरकार से शासनादेश जारी होगा, वैसे ही बसों का संचालन प्रदेशभर में दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें