फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : पहाड़ में भी बजने लगी खतरे की घंटी, शादियों या बढ़ती सर्दी हो सकती है वजह  

Fri, 11 Dec 2020 11:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

राज्य के मैदानी जिलों की तुलना में कोरोना संक्रमण को लेकर ज्यादा महफूज माने जा रहे पहाड़ में भी अब खतरे की घंटी बजने लगी है। अब इसे बढ़ती सर्दी का कमाल कहें या विवाह समारोह में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जरूरी नियमों के विपरीत हो रहे धमाल का नतीजा, संक्रमण दर के रुझान चिंता में डाल रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में कोरोना के मामलों को लेकर देहरादून बेशक सबसे आगे नजर आ रहा हो, लेकिन कुल टेस्टिंग की तुलना में सबसे ज्यादा संक्रमण दर पर्वतीय जिले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की आंकी गई है। ये दोनों जिले एक दूसरे से सटे हुए हैं।  

सोशल डेवलमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन ने 25 नवंबर से नौ दिसंबर के मध्य कोरोना की टेस्टिंग और संक्रमितों की संख्या का विश्लेषण किया। इन 15 दिनों में संक्रमण दर की जो रैकिंग उभर कर सामने आई है, वह बता रही है कि पहाड़ में कोरोना के खतरे की घंटी बजने लगी है।
विज्ञापन


विश्लेषण के मुताबिक, 7.93 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ अल्मोड़ा जिला पहले स्थान पर है, जबकि 7.89 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों जिलों की कोरोना संक्रमण दर उत्तराखंड राज्य की संक्रमण दर 3.80 से दोगुनी से भी अधिक है।

राज्य के सात जिलों की संक्रमण दर राज्य की संक्रमण दर से अधिक है। इनमें देहरादून को छोड़कर बाकी सभी पर्वतीय जिले हैं। पहाड़ में संक्रमण दर बढ़ने की दो प्रमुख वजह मानी जा रही है। पहली लगातार बढ़ रही ठंड और दूसरी शादियों में सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल करने में हो रही लापरवाही। 

विज्ञापन

कोरोना की जिलावार संक्रमण दर

जिला  -  कुल टेस्ट  -  मामले   - संक्रमण दर -  रैंकिंग
अल्मोड़ा  - 4163  -   330    -  7.93     -       01
पिथौरागढ़ - 6619      522   -  7.89       -     02
देहरादून   - 45989    2880 -  6.26      -       03
रुद्रप्रयाग-   2971    142    - 4.78        -    04
चमोली   - 9100    433   -   4.76      -      05
नैनीताल  - 19668   814  -    4.14    -       06
पौड़ी गढ़वाल -12716  504 -    3.96   -       07
बागेश्वर   -  4430  163 -    3.68         -    08
टिहरी गढ़वाल - 7601  274  -  3.60    -       09
उत्तरकाशी   -8932   189  -  2.12      -      10
हरिद्वार -   34183   687 -    2.01   -         11
चंपावत  -   12260  192   - 1.57      -      12
यूएस नगर  - 28700  366  -  1.28   -       13
कुल   -    197332 -  7496 - 3.80 
नोट: संक्रमण दर प्रतिशत में

संक्रमण दर के आंकड़े चिंता में डालने वाले हैं। विशेष रूप से पहाड़ी जिलों के मामले में। यह धारणा बनी हुई है कि पहाड़ में कोरोना का प्रभाव कम है, लेकिन यह सोचना खतरनाक हो सकता है। लोगों को यह समझना होगा कि बढ़ती ठंड और अनलॉक के दौरान वहां भी उतनी ही सावधानी बरतने की जरूरत है। पिछले 15 दिन के आंकड़े इसके साफ संकेत दे रहे हैं। 
- अनूप नौटियाल, संस्थापक, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन

दो महीने बाद सबसे अधिक केस

प्रदेश में पूरे महीने बाद कोरोना के सबसे अधिक 830 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पूर्व चार अक्तूबर को 1419 केस आए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग भी बढ़ाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें