फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : वन मंत्री ने किया टाइगर सफारी योजना का शिलान्यास, कहा - वाइल्ड लाइफ का केंद्र होगा पाखरो

Fri, 11 Dec 2020 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत
विज्ञापन

वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पाखरो में बनने वाले कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पहले टाइगर सफारी का शिलान्यास किया। वन मंत्री ने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) का पाखरो टाइगर सफारी पूरे विश्व के वाइल्ड लाइफ का केंद्र होगा। इसके बनने से कोटद्वार क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा।

विज्ञापन


कोटद्वार से करीब 25 किमी दूर कालागढ़-रामनगर मार्ग पर स्थित पाखरो में पहुंचे मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन ने तीन दिन के भीतर पहले पाखरो गेट के रूप में नया गेट खोलने की अनुमति दी और अब टाइगर सफारी की सौगात दी है।

इसके बनने से कोटद्वार क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा। साथ ही यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे यहां के लोग आत्मनिर्भर और संपन्न होंगे। कहा कि पाखरो में मल्टी डाइमेंशन थ्री डी म्यूजियम और बहुउद्देश्यीय भवन बनाने के साथ ही कुछ हट भी बनाए जाएंगे। कार्बेट फाउंडेशन से इसके लिए इस वर्ष में चार करोड़ की धनराशि और अगले वित्तीय वर्ष में 48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 100 करोड़ की लागत आएगी। इस मौके पर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड जेएस सुहाग, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर की उप निदेशिका कल्याणी, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के डीएफओ अखिलेश तिवाड़ी, एसडीओ एलआर नाग, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह, शशि नैनवाल, दुगड्डा की पालिकाध्यक्ष भावना चौहान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेंजर नेहा सौन ने किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

बीस वर्षों से बंद पड़े ढिकाला-कांडा-कोटद्वार रास्ते का होगा जीर्णोद्धार 

वन मंत्री ने कहा कि गर्जिया गेट को भी जल्द खोला जाएगा। इसके अलावा बीस वर्षों से बंद पड़े ढिकाला-कांडा-कोटद्वार के रास्ते का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल्द ही ढिकाला गेट का शुभारंभ किया जाएगा।

इससे कोटद्वार, दुगड्डा से कांडा होते हुए पर्यटक ढिकाला जा सकेंगे। लालढांग-चिलरखाल मार्ग को भी जल्द बनाया जाएगा। कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर पर जीएमओयू की बस सेवा शुरू करने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। कोशिश है कि हाईकोर्ट से स्टे को हटाकर इस मार्ग पर जल्द ही बस सेवा शुरू हो सके। 

पाखरो में टाइगर सफारी का नहीं होगा लाभ: नेगी

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सीटीआर के टाइगर सफारी को कोटड़ीढांग सनेह क्षेत्र की जगह पाखरो में बनाए जाने पर हैरानी जताई। कहा कि पाखरो में टाइगर सफारी बनाए जाने से कोटद्वार सहित जिले के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।

पूर्व मंत्री नेगी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल मेें वर्ष 2014-15 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने टाइगर सफारी के लिए मुख्य संचालन केंद्र पाखरो के बदले कोटड़ीढांग सनेह क्षेत्र में करने के लिए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथारिटी (एनटीसीए) को प्रस्ताव भेजा था, जिसे सैद्धांतिक सहमति भी मिली थी। वर्तमान में कार्बेट नेशनल पार्क का अधिकांश भूभाग पौड़ी जिले में आता है। पाखरो में टाइगर सफारी बन जाने से जिले के लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। 

भावुक हुए वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत

 पाखरो में टाइगर सफारी के शिलान्यास कार्यक्रम में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत उस वक्त भावुक हो उठे, जब कार्यक्रम को कोटद्वार नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शशि नैनवाल संबोधित कर रही थीं। शशि नैनवाल ने डा. हरक सिंह रावत को एक कर्मठ, जुझारू और विकास को गति देने वाला जनप्रतिनिधि बताया। कहा कि काम करने वाले लोगों की टांग खिंचाई कोई नई बात नहीं है। डा. हरक सिंह रावत के पीछे भी इसी तरह के लोग पड़े हैं, जो कामयाब नहीं होंगे। इस दौरान मंच पर बैठे डा. हरक सिंह रावत भावुक हो उठे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें