यमकेश्वर विधायक रितु खंडूरी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में 17 की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि तीर्थनगरी में कुल 173 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 17 मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटे। इसके अलावा 210 मरीज अभी भी कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश क्षेत्र में 173 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के नोडल अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि रविवार को 55 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें 13 रैपिड एंटीजन और 42 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। 199 लोगों को कोविड-19 जांच की गई।
42 लोग होम आइसोलेट हैं, 55 लोगों को कोविड-19 कीट दी गई। 20 लोग सरकारी अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। जिला टिहरी प्रशासन को फकोट ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में 86 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 529 लोगों का आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ। मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन ऋषिलोक कोविड केयर सेंटर से 16 मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौट गए हैं। 167 मरीज अभी भी कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
उधर यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 322 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है। कोविड केयर सेंटर से एक मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घर लौट गया है। कोविड केयर सेंटर में अभी भी 23 मरीज भर्ती हैं।