फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तराखंड में इस महीने 3500 पार हो सकती हो कोरोना संक्रमितों की संख्या

Mon, 15 Jun 2020 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हर रोज आ रहे संक्रमित मामलों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि इस महीने के अंत तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3500 से भी अधिक पहुंच सकती है। विभाग ने इसी हिसाब से रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1800 पार हो चुकी है। बीते दो सप्ताह में रिकवरी दर में सुधार होने से 1135 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में अस्पतालों में 668 मरीज ही उपचार के लिए भर्ती हैं।


यह भी पढ़ेंCoronavirus: उत्तराखंड में आज आए 26 नए कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1845
विज्ञापन


प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय के अनुसार इस माह संक्रमित मामलों की संख्या साढ़े तीन हजार से अधिक पहुंचने की आशंका के हिसाब से ही व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

20 हजार से ज्यादा बेड का इंतजाम

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 20 हजार से अधिक बेड की व्यवस्था है। इसमें सरकारी अस्पतालों में 243 आईसीयू बेड, 126 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। समर्पित कोविड अस्पतालों में 825 बेड, समर्पित कोविड हेल्थ सेंटरों में 1066 और कोविड केयर सेंटर में 18251 बेड की व्यवस्था है।

40 हजार से अधिक सैंपलों की जांच
प्रदेश में अब तक 40 हजार से अधिक लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है, जिनमें 38 हजार 500 से अधिक सैंपल नेगेटिव मिले हैं। विभाग की ओर से सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग और सर्विलांस की रणनीति बनाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें