शताब्दी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन बुधवार को नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनशताब्दी, नंदा देवी एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रायवाला और कासरों के बीच में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर निर्माण कार्यों के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से एक दिन का ब्लॉक लिया गया था। जिसके चलते शताब्दी, मसूरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें नहीं आ पाईं।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक ब्लॉक होने की वजह से इस दौरान सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नंदा देवी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया। बताया कि बृहस्पतिवार से शताब्दी एक्सप्रेस और मसूरी एक्सप्रेस का संचालन यथावत शुरू कर दिया जाएगा।