फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही खुलेगा आरक्षण केंद्र 

Thu, 06 May 2021 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 दो बजे से लेकर रात आठ बजे तक खुलने वाले केंद्र अब दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे।
विज्ञापन
ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले आरक्षण कराना होगा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने आरक्षण केंद्रों के खोलने के समय में परिवर्तन कर दिया है। दो बजे से लेकर रात आठ बजे तक खुलने वाले केंद्र अब दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में बेकाबू हुआ कोरोना: प्रदेश में आठ जिलों की संक्रमण दर 20 प्रतिशत से ज्यादा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आरक्षण केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। तत्काल आरक्षण के लिए यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए सभी रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों पर दोे से लेकर रात 10 बजे तक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


फेफड़ों पर ही नहीं दिल, दिमाग, किडनी और आंखों पर भी कोरोना कर रहा हमला, कई मरीज हो रहे इस बीमारी के शिकार

यह सुविधा उसी दिन संचालित होने वाली ट्रेनों के लिए होगी। आरक्षण कराते समय यात्रियों को अपने नाम पते और मोबाइल नंबर की पूरी जानकारी देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आरक्षण नहीं किया जाएगा तत्काल आरक्षण के लिए यात्रियों को ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले आरक्षण कराना होगा।

यात्रियों को आरक्षित सीट तभी मिलेगी जब ट्रेनों में सीटें खाली होगी। इस काउंटर पर अग्रिम आरक्षण की सुविधा नहीं होगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही सैनिटाइजेशन आदि ऐहतियात बरते जा रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

शताब्दी, मसूरी एक्सप्रेस नहीं चलने से यात्री हुए परेशान

शताब्दी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन बुधवार को नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जनशताब्दी, नंदा देवी एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रायवाला और कासरों के बीच में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर निर्माण कार्यों के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से एक दिन का ब्लॉक लिया गया था। जिसके चलते शताब्दी, मसूरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें नहीं आ पाईं। 

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक ब्लॉक होने की वजह से इस दौरान सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नंदा देवी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया। बताया कि बृहस्पतिवार से शताब्दी एक्सप्रेस और मसूरी एक्सप्रेस का संचालन यथावत शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें