वहीं राज्य अटल आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड पर कोरोना मरीजों का अब प्लाज्मा उपचार भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं। मरीजों को प्लाज्मा देने की दरें तय कर इसका भुगतान आयुष्मान योजना में किया जाएगा।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अटल आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड धारक कोविड मरीजों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निर्धारित दरों पर चिकित्सा सुविधा की अनुमति दी गई थी। इसका भुगतान निजी अस्पतालों को योजना के माध्यम से किया जा रहा है।
वर्तमान में कोविड मरीजों को प्लाज्मा देने को भी आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है। सचिव ने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लाज्मा देने की दरें निर्धारित किया जाएगा। जिसका भुगतान आयुष्मान योजना में किया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए गोल्डन कार्ड धारक कोविड मरीजों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए।