फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में 30 फीसदी कम होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम

Sat, 19 Sep 2020 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एनसीईआरटी
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को 30 फीसदी कम किया जाएगा। राज्य में कोरोना को देखते हुए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : अब विधानसभा में ही होगा सत्र, नहीं होगा प्रश्नकाल

शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर पाठ्यक्रम कम किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस सबंध में निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक एनसीईआरटी के साथ ही इससे अलग जो पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं उसके पाठ्यक्रम को भी 30 फीसदी कम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से बच्चों अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्कूल बंद है और बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। इससे कहीं ना कहीं बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। यही वजह है कि बच्चों और शिक्षकों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन

आज बंद रहेगा पेयजल निगम मुख्यालय

देहरादून में पेयजल निगम के प्रधान कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर शुक्रवार को निगम का मुख्यालय बंद रहा। अधिशासी अभियंता शशि राणा के मुताबिक मुख्यालय 19 सितंबर को भी कार्यालय बंद रहेगा।

धारचूला विधायक, एसपी ट्रैफिक भी संक्रमित

देहरादून जिले में शुक्रवार को 359 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें धारचूला के विधायक हरीश धामी और देहरादून के एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद्र भी शामिल हैं। 

विधायक हरीश धामी को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, एसपी ट्रैफिक पिछले कुछ दिनों से अवकाश पर चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को 155 लोग सरकारी और 204 निजी लैबों की रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं।

जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 9609 हो गया है। वहीं, शुक्रवार को 1549 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डॉ. अनुज डिमरी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें। बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें