महाराज ने कहा कि बीते साल सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र में जुड़े लोगों को राहत दी गई। जिसमें राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े 500 लोगों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके अलावा पर्यटन उद्योग से जुड़े ढाई लाख लोगों को लगभग 24 करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की गई।
सरकार की ओर से इसी तरह की सहायता आगे भी मिलती रहे, इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित की गई है। इसे रद्द नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें सुझाव मिला कि केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की एडवांस बुकिंग में टिकट रद्द करने पर किसी तरह की कटौती नहीं की जाए। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों के समीप कोविड जांच के लिए आरटीपीसीआर की सुविधा दी जाएगी।
आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेेशन की दो डोज का प्रमाण पत्र पर पर्यटकों को आने की अनुमति दी जाए। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। महाराज ने कहा कि महत्वपूर्ण सुझावों पर सरकार विचार करेगी।