मिशन हौसले के तहत ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाएं व अन्य उपकरणों को तत्काल लोगों तक मुहैया कराया जाए। साथ ही कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए थाना चौकी पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र को पहले से अधिक सक्रिय करना होगा। एसएसपी ने सभी सीओ को अपने अपने थाना क्षेत्रों में पर्यवेक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
डीजीपी ने कहा कि पिछले साल लोगों की जरूरत भोजन थी, लेकिन इस साल ऑक्सीजन है। इसके अलावा अन्य जरूरी दवाएं हैं। इसी प्राथमिकता को नजर में रखते हुए पुलिस को मिशन हौसला आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसमें यदि लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रासुका में होगी कार्रवाई
प्रदेश में जो लोग कालाबाजारी में गिरफ्तार हो रहे हैं। उनके खिलाफ रासुका लगाया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा के दौरान इस तरह के घिनौने कामों को करने के लिए यह सबसे उपयुक्त सजा है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।