फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बनी सहमति

Sat, 20 Jun 2020 10:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते इस वर्ष कांवड़ यात्रा नहीं होगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने यात्रा को स्थगित करने का यह फैसला सामूहिक तौर पर लिया है। 

विज्ञापन


Unlock-1 in Uttarakhand : 22 जून से जनता के लिए खुलेगा देहरादून आरटीओ, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करना होगा इंतजार

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांवड़ यात्रा के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। प्रदेश सरकारों को कांवड़ संघों और संत-महात्माओं से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

 
जुलाई माह में कांवड़ यात्रा संचालित की जानी थी। यात्रा में करोड़ों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंचते हैं। हरिद्वार से गंगाजल कांवड़ में भरकर अपने यहां शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। यात्रा के दौरान सरकार के स्तर से कानून व्यवस्था व यातायात को लेकर कई तरह के इंतजाम करने पड़ते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

तीन और राज्यों से भी होगी वार्ता

कावंड़ियों की भारी संख्या के चलते इस दौरान हरिद्वार शहर को भी बंद भी करना पड़ता है। सर्वाधिक कांवड़िये उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आते हैं। इसी के तहत प्रदेश मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया था कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता की जाए।

वार्ता के दौरान तीनों राज्यों के अधिकारियों ने कोविड-19 के कारण संक्रमण फैलने को लेकर आशंका जताई। कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत भारी भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थता जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होने से रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रा में पंजाब, राजस्थान और दिल्ली आने वाले श्रद्धालुओं के चलते वहां के मुख्यमंत्रियों से शीघ्र वार्ता करने का निर्णय लिया है। इन राज्यों को भी कोविड-19 के चलते यात्रा संचालन में आने वाली दिक्कतों से अवगत करवाया जाएगा। इस बार यात्रा संचालित नहीं करने की स्थितियों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें