फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जा सकेंगे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर रोगी 

Sat, 20 Jun 2020 10:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोविड-19 की रोकथाम के लिए छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों का सार्वजनिक स्थानों में घूमने पर पूर्ण प्रतिबंधित लगा दिया गया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह के लोगों का डाटा तैयार किया जाए।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में मिले 95 और कोरोना संक्रमित, मरीजों का आंकड़ा 2300 के पार 

मुख्य सचिव ने शनिवार को कोविड-19 की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों का डाटा तैयार कर उनके सार्वजनिक स्थलों पर घूमने को पूर्ण प्रतिबंधित किया जाए।
विज्ञापन


प्रत्येक प्रवासी की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी लेकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने जिलों को टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रवासियों का बेहतर ढंग से डाटा तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर लगातार डाटा अपलोड किया जाए। 

Trending Videos
विज्ञापन

जनपद में आने वाले प्रवासियों का डाटा तैयार हो

उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों के लिए बनाए गए प्रभारी अधिकारियों के पास अनिवार्य रूप से सुरक्षा किट की उपलब्धता के साथ ही उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल की पूर्ण जानकारी दी जाए।

क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले प्रवासियों की ट्रैवल हिस्ट्री आदि की जानकारी का रजिस्टर भी बनाया जाए। सेंटरों में प्रवासियों की निरंतर काउंसिलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लें। सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन नहीं करने वालों और मास्क नहीं पहने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि जनपद में आने वाले प्रवासियों का डाटा तैयार हो। उनकी निगरानी के लिए एक्टिव सर्विलांस को और अधिक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से होम क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले प्रवासियों का सर्विलांस कराते हुए कोविड केयर सेंटरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें