कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कई क्षेत्रों में कोरोना सामुदायिक संक्रमण की तरफ बढ़ रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग अब कम संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमण की सामुदायिक फैलाव की स्थिति नहीं है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण संपर्क में आने के कारण संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर को रोकने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपल जांच बढ़ाई जा रही है। प्रतिदिन पांच से छह हजार सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है।
- अमित सिंह नेगी, सचिव, स्वास्थ्य