दूसरा मामला प्रेमनगर में सामने आया है। उप निरीक्षक प्रवीण कुमार क्वारंटीन सेंटर मांडूवाला विधौली में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मांडूवाला प्रधान संदेश धीमान ने बताया कि 11 मई को सुरेश गुप्ता को बाहर से आने पर होम क्वारंटीन कराया गया था। लेकिन अब आरोपी अपने घर में नहीं है, उसके घर पर ताला लगा हुआ है।
पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास के लोगों से बात की तोपता चला कि सुरेश गुप्ता 20 मई को ताला लगाकर कहीं चला गया था। तब से वह वापस नहीं आया है। दिल्ली से पहुंचे सुरेश गुप्ता के खिलाफ धारा-188 और आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नेहरू कॉलोनी की जोगीवाला चौकी पुलिस ने मोहकमपुर फ्लाई ओवर के नीचे ठेली संचालक दीपक कुमार (निवासी मोहकमपुर जोगीवाला) के खिलाफ बिना मास्क और सैनिटाइजेशन के सब्जी बेचने पर मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है। ठेली संचालक विपिन रावत निवासी राजेश्वरीपुरम के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
पंचायत करते पांच गिरफ्तार
वसंत विहार पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसआई नवनीत भंडारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरवंशवाला में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में तुषार बनर्जी निवासी एमडीडीए कांवली रोड, पंकज निवासी गांधी ग्राम, रोहन कुमार निवासी हरवंशवाला, विपिन और संजय कुमार को झुंड बनाकर दूसरे के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में पकड़ा है। धारा-188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।