फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : दिल्ली में हत्या के प्रयास का आरोपी क्वारंटीन सेंटर से पकड़ा

Sat, 22 Aug 2020 07:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

फर्जी नाम और पता बताकर लोहाघाट क्षेत्र के एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दिल्ली निवासी एक वांछित आरोपी को  दिल्ली पुलिस पकड़कर साथ ले गई है। आरोपी हत्या के प्रयास में वांछित था, जो अभी तक फरार चल रहा था। एसडीएम के आदेश के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : निजी अस्पताल कर सकेंगे कोरोना मरीजों का इलाज, गाइडलाइन जारी 

शनिवार को दिल्ली से एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर लोहाघाट पहुंची। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि आरोपी रोशन ललवानी (22) निवासी दिल्ली 11 अगस्त को लोहाघाट पहुंचा था। उसने लोहाघाट चेकपोस्ट में अपने को लखनऊ से आया बताने के साथ अपना नाम मोहन पुत्र सतीश, निवासी रौल मडलक दर्ज कराया था। जिसके आधार पर आरोपी को 14 दिन के लिए मायावती के आईक्यू सेंटर में क्वारंटीन कर लिया गया था। 
विज्ञापन


शनिवार को उसे क्वारंटीन हुए 12 दिन हुए थे। दिल्ली पुलिस के आने पर आरोपी की ओर से अपना नाम पता फर्जी बताने पर उसकी तलाश में कुछ दिक्कतें आई। उसकी लोकेशन और फोटो के आधार पर उसे मायावती आईक्यू सेंटर से बरामद किया गया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी रोशन हत्या के प्रयास में दिल्ली में आईपीसी की धारा 307 में वांछित था। आरोपी को लिखित रूप में दिल्ली पुलिस को सौंपा गया। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी गुमशुदगी में संदिग्ध था। जिसे दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन

तीन दफ्तरों में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय 48 घंटे के लिए सील

पिथौरागढ़ जिले के तीन सरकारी कार्यालयों में एक-एक कोरोना संक्रमित मिलने के मिलने के बाद तीनों कार्यालयों को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। इन कार्यालयों में तैनात अन्य कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने एहतियात तीनों कार्यालयों को सील कर दिया है। 

शुक्रवार को जिले के सरकारी विभाग के कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आई। इनमें डीएसओ कार्यालय, हाईडिल और लोनिवि का एक-एक कर्मचारी पॉजिटिव आया था। तीनों विभागों में संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा है।

हाईडिल में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से बिजली का बिल जमा करने के लिए लोग आए हुए थे। इधर, प्रांतीय खंड लोनिवि में कई ठेकेदार काम को आए थे। डीएसओ कार्यालय में कई राशन लेने को आए थे। स्वास्थ्य विभाग इस बीच इन कार्यालयों में काम को आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। यात्रा इतिहास निकालने के बाद विभाग कामकाज को आए लोगों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन कर सकती है। 

डीएसओ, हाईडिल और लोनिवि में एक-एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव मिला है। एहतियातन इन कार्यालयों को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा।
-डॉ. हरीश पंत, सीएमओ पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें