फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना लॉकडाउन के बीच डब्ल्यूआईटी की 11 छात्राओं को मिला प्लेसमेंट

Mon, 13 Apr 2020 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वी टेक्नोलॉजी ने प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन
  • लॉकडाउन के बाद दी जाएगी छात्राओं को कंपनी में ज्वाइनिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना लॉकडाउन की चिंताओं और दुश्वारियों के बीच एक अच्छी खबर आई है। उत्तराखंड के एकमात्र छात्राओं के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, डब्ल्यूआईटी की 11 छात्राओं को नौकरी मिल गई है। इन सभी छात्राओं की प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।

विज्ञापन


डब्ल्यूआईटी के निदेशक प्रो. आरपीएस गंगवार ने बताया कि वी टेक्नोलॉजी कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 11 छात्रओं के लिए वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव चलाई। कोरोना लॉकडाउन के चलते चयन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई।

इसके तहत ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू भी ऑनलाइन लिए गए। इसके बाद इन सभी छात्राओं का चयन किया गया है। इन छात्राओं को लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी में प्लेसमेंट दिया जाएगा। निदेशक प्रो. गंगवार ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान में शिक्षण व अन्य सभी गतिविधियां ऑनलाइन कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. नवरत्न ने बताया कि कंपनी उनकी छात्राओं के इंटरव्यू के बाद काफी संतुष्ट नजर आईं। संस्थान की पूर्व निदेशक एवं पंतनगर विवि की डीन डॉ. अलकनंदा अशोक ने भी ऑनलाइन प्रक्रिया को सराहते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें