फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : क्लस्टर बनाकर मौन पालन को देंगे बढ़ावा - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Mon, 13 Apr 2020 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पर्वतीय क्षेत्रों में शहद उत्पादन के लिए बनेगी योजना
  • सीएम आवास परिसर में मौन बॉक्स से एक माह में 20 किलो शहद का उत्पादन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती किसानी के साथ सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए शहद उत्पादन के लिए योजना बनाएगी। प्रत्येक जिले में मौन पालन के क्लस्टर बनाकर शहद उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। रविवार को उद्यान विभाग ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में रखे मौन बॉक्स से शहद निकाला।

विज्ञापन


जिसमें एक माह के भीतर ही 20 किलो शहद तैयार हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद भी शहद को डिब्बों में डाला। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन के लिए कार्य योजना बनाई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के साथ मौन पालन किसानों की आर्थिकी सुधारने में कारगर हो सकता है। किसानों के छोटे-छोटे समूह बनाकर उन्हें मौन पालन बॉक्स उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री ने मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.मीनाक्षी जोशी से देहरादून में शहद उत्पादन की जानकारी ली। सीएम ने कहा, रॉ हनी का उत्पादन करने के लिए योजना बनाई जाए। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, श्रम एवं संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल, सीएम आवास परिसर के उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश से 200 करोड़ का शहद का निर्यात

उत्तराखंड में लगभग छह हजार से अधिक किसान मौन पालन का कार्य करते हैं। प्रदेेश में 2200 मीट्रिक टन शहर का उत्पादन किया जा रहा है। देश दुनिया में उत्तराखंड के शहद की काफी डिमांड है। वर्तमान में राज्य से प्रतिवर्ष करीब 200 सौ करोड़ का शहद निर्यात किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें