फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown 4.0: देहरादून में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गुरु रोड कंटेनमेंट जोन घोषित, मंडी में होगी रैंडम सैंपलिंग

Thu, 21 May 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • निरंजनपुर मंडी में भी दोनों तरफ की पांच-पांच दुकानें करवाई बंद, बाकी
    मंडी में सामान्य चलेगा कामकाज
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने गुरु रोड क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। रात को ही प्रशासन ने इस इलाके को पाबंद कर दिया। दूसरी ओर, पीड़ित की निरंजनपुर मंडी स्थित दुकान के दोनों तरफ की पांच-पांच दुकानें भी बंद करवा दी गई हैं। मंडी में अन्य सभी जगह कामकाम सामान्य रूप से चलता रहेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गुरु रोड पर मरीज का घर है, इसलिए उसके आसपास के इलाके को पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें दुकान पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट निगेटिव रही तो दुकान खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

मंडी में मरीज की दुकान के साथ ही दोनों तरफ की पांच-पांच दुकानें भी प्रशासन ने बंद करवा दी हैं। इन सभी दुकानों को देर शाम सैनिटाइज भी किया गया। दूसरी ओर, मंडी में आढ़तियों ने कहा कि सहारनपुर से सामान लेकर आ रहे ट्रकों में लेबर भी आ रही है। उनसे बीमारी के फैलने का खतरा ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मंडी में उपलब्ध मजदूरों से ही काम करवाया जाए। इससे जहां उनकी रोजी-रोटी चलती रहेगी। वहीं, बीमारी को फैलने से भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन


मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि दोनों तरफ की पांच-पांच दुकानों को छोड़कर अन्य सभी खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि मंडी गेट पर छह थर्मल स्कैनर, दो फुट सैनिटाइजेशन मशीन की व्यवस्था पहले से की गई है। उसके अलावा पूरी मंडी को सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।

मंडी में होगी व्यापारियों की रैंडम सैंपलिंग

कोरोना के मामलों में तेजी आने पर स्वास्थ्य विभाग मंडी में व्यापारियों की रैंडम सैंपलिंग करेगा। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को जिला सर्विलांस अधिकारी को सैपंलिंग की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

मंडी सचिव विजय थपलियाल ने 16 मई को सीएमओ को पत्र भेजकर मंडी में नियमित सैंपलिंग कराने की मांग की थी। हालांकि तत्कालीन सीएमओ ने इससे इनकार कर दिया। लेकिन अब मामले बढ़ने के बाद मौजूदा सीएमओ ने मंडी में रैंडम सैंपलिंग को मंजूरी दी है।

विजय थपलियाल ने कहा कि मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोग प्रवेश करते हैं। हालांकि मंडी गेट पर सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है। उसके बावजूद जांच भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोरोना के मामलों में तेजी आने के बाद रैंडम सैंपलिंग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद खुले तीर्थनगरी के कन्टेंमेंट जोन

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के बाद तीर्थनगरी ऋषिकेश के तीन कंटेंमेंट जोन खोले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं, पुलिस ने भी हरसंभव मदद का भरोस दिलाया।

बीते रोज डीएम देहरादून ने तीर्थनगरी के बीस बीघा, शिवा एन्क्लेव और आवास विकास के कंटेंमेंट जोन को खोलने का आदेश दिया था। यह आदेश 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस कार्य के दौरान उक्त क्षेत्रों में अन्य कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति चिह्नित न होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त क्षेत्रों को कंटेंमेंट जोन से मुक्त करने की सिफारिश पर किया।

उक्त आदेश के तहत कोतवाली पुलिस ने नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत कंटेंमेंट जोन बीस बीघा कालोनी गली नंबर तीन, शिवा एन्कलेव वार्ड नम्बर 24 एवं आवास विकास वार्ड नंबर 25 को कंटेंमेंट जोन से मुक्त किया।

इस दौरान कोतवाल रितेश शाह, आईडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी, सब इंस्पेक्टर आरएस कपरूवाण, रामनरेश शर्मा आदि पुलिस कर्मियों पर स्थानीय लोगों ने पार्षद गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुष्पवर्षा की। सम्मानित करने वालों में पार्षद गुरविंदर सिंह, हिमांशु, नरेश कंडवाल, दलजीत कौर, नवीन गैरोला, अंजू गैरोला, उपासना, आशा नेगी, मालती वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें