फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Ladengecoronase : दिल्ली में कोरोना योद्धा बनकर गर्भवती बेटी कर रही सेवा, देहरादून में परिजन चिंतित

Mon, 03 May 2021 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देशभर के अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। ऐसे ही उत्तराखंड की बेटी डॉ. ज्योति नागपाल भी दिल्ली के एक अस्पताल में लोगों की सेवा में जुटी हैं।
विज्ञापन
डॉ. ज्योति नागपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से भारत को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व नर्स मरीजों के उपचार और देखभाल में लगे हैं। देशभर के अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। ऐसे ही उत्तराखंड की बेटी डॉ. ज्योति नागपाल भी दिल्ली के एक अस्पताल में लोगों की सेवा में जुटी हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : कोविड संक्रमित मरीजों की जान बचाने को प्लाज्मा दान के लिए तैयार हुए 64 पुलिसकर्मी

उधर, रेसकोर्स निवासी डॉ. ज्योति के परिजन बढ़ते कोरोना के मामलों को देख कर चिंतित हैं। ज्योति के परिजन खुद भी कोरोना संक्रमित हैं। डॉ. ज्योति ने बताया कि मां और पापा से जब भी फोन पर बात होती है वे बस इतना कह रहे हैं कि ज्योति जल्दी घर आ जाओ।
विज्ञापन


उत्तराखंड : काोरोना संक्रमित होने पर की थी युवक ने ऑनलाइन शादी, ठीक हुआ तो ले गया अपनी दुल्हन, तस्वीरे...

मूल रूप से चकराता निवासी 30 वर्षीय डॉ. ज्योति पिछले पांच साल से स्वास्थ्य सेवाओं में हैं। ज्योति इन दिनों छह महीने की गर्भवती भी हैँ। बावजूद इसके वह कोरोना से संक्रमित मरीजों का उपचार व देखभाल कर रह रही है। डॉ. ज्योति के पिता चरणजीत सिंह नागपाल ने बताया कि बेटी से रोजाना फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ बेटी की भी चिंता बढ़ रही है।

विज्ञापन

जरूरतमंदों को बांट रहे भोजन और मास्क

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से कोरोना संक्रमित व्यक्ति और जरूरतमंदों को मास्क और भोजन बांटने का अभियान चलाया गया है।

इसके तहत संगठन की ओर से वसंत विहार पुलिस कोतवाली में जरूरतमंदों के लिए मास्क और भोजन के पैकेट दिए गए। संगठन के चेयरमैन सचिन जैन व मधु जैन ने बताया कि समाजसेवियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद करने का काम किया जा रहा है। 

पीपीई किट पहन कर संक्रमितों को करा रहे भोजन

स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के सदस्य पीपीई संवाद पहन कर कोरोना संक्रमित लोगों को भोजन करा रहे हैं। संस्था की ओर से रोजाना करीब 150 कोरोना संक्रमित लोगों को भोजन कराया जा रहा है। संस्था के महासचिव हरीश कटारिया ने बताया कि सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर संक्रमित व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से भोजन कराया जा रहा है।

संस्था के सदस्य कमलेश कुमार देखरेख में अभियान चलाया जा रहा है। इस नेक काम के लिए केके अरोड़ा, गुलशन माकिन, एसपी वासन, केके सहगल, जेसी पांडेख, वीपी कुकरेती, पारुल विश्नोई अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें