कुछ नवयुवकों ने कोरोना मरीजों में बढ़ती ऑक्सीजन की मांग को कुछ कम कर लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य शुरू किया है। अपील की है कि यदि किसी के घर में कोई ऑक्सीजन सिलिंडर खाली हो तो हमें भेंट करें, ताकि उसको रिफिलिंग कर किसी अन्य को देकर उनकी जान बचाई जा सके।
श्रवण वर्मा 9837000501 व संजीव मलहोत्रा (पार्षद) 9997773737 ने अपने मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर की यदि आवश्यकता हो तो हमें फोन करें। यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है ।
फंड जारी करना मात्र चुनावी स्टंट
कांग्रेस सेवादल के महानगर प्रभारी एवं उत्तराखंड सचिव पीयूष गौड़ ने मांग की है कि कोरोना काल में विधायकों को दिए जाने वाले एक-एक करोड़ रुपये के पूरे खर्च में पारदर्शिता बरती जाए। हालांकि उन्होंने सरकार के इस निर्णय को महज चुनावी स्टंट भी बताया है।