बाद में मामलों में कमी आने के बाद अस्पताल में सामान्य सेवाएं दी जा रहीं थी। प्राचार्य डॉ. सयाना ने बताया कि कोविड मरीज भर्ती होने के कारण अन्य मरीजों का उपचार संभव नहीं है। कई डॉक्टर और सहायक स्टाफ भी संक्रमित हो चुका है। इसलिए अगले आदेश तक ओपीडी बंद रहेगी।
पुलिस लाइन में कांस्टेबल को दी गई श्रद्धांजलि
कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले कांस्टेबल धीरज सिंह को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत व अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की। धीरज कालसी थाने में तैनात थे।
उनकी पत्नी बीते दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थीं। उनकी 23 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। इस दौरान धीरज की भी तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।