फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : हर दिन दुकानें खोलने पर हो सकता है फैसला, कौशिक ने सीएम से कहा - खोल दिए जाएं अब बाजार

Wed, 02 Jun 2021 01:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब व्यापारी मार्केट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए बाजार खोल दिए जाएं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अब प्रदेश सरकार हर दिन बाजार खोलने पर विचार कर सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बाजार खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले। कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर एक-दो दिन में निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : प्रदेश के तीन जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम, पौड़ी में है सर्वाधिक 

कौशिक ने कहा कि सरकार के अथक प्रयास और व्यापारियों सहित अन्य वर्गों के सहयोग से ही कोरोना की रफ्तार पर अंकुश लगा और केस भी कम हुए, लेकिन बाजार बंद होने के कारण व्यापारियों के सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जब कोरोना के केस बढ़ रहे थे तो व्यापारियों ने खुद ही आगे आकर बाजार बंद करने की पहल की। अब व्यापारी मार्केट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए बाजार खोल दिए जाएं। नियमित बाजार खुलने से अनावश्यक भीड़ भी नहीं होगी और लोगों व व्यापारियों को भी सहूलियत मिलेगी तो कोरोना संक्रमण पर भी अंकुश लगेगा।

 

Trending Videos
विज्ञापन

गांवों में सेवा अभियान पूरी तरह से सफल रहा

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर गांवों में सेवा अभियान पूरी तरह से सफल रहा और यह कोरोना की समाप्ति तक जारी रहेगा।
 
वर्चुअल पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि सेवा अभियान के तहत 30 मई को पार्टी के 5762 कार्यकर्ता सात हजार से अधिक गांवों तक सेवा करने पहुंचे। शहरी क्षेत्रों के 907 वार्डों में भी भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा कार्य किए। इस दौरान एक लाख 57 हजार 532 मास्क, सैनिटाइजर, 4758 किट, 10 हजार राशन किट, 10500 भोजन किट, 13604 लोगो का थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

अभियान में 5762 कार्यकर्ता, 528 जनप्रतिनिधियों (सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत और प्रधान) सहित प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें