फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड के नौ जिलों में मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम

Thu, 13 Aug 2020 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ने के साथ मृत्यु दर भी बढ़ रही है। बीते दो सप्ताह के भीतर प्रदेश में मृत्यु दर में बढ़ोतरी हुई है। नौ जिलों में मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है। वहीं, देहरादून जिले में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। लेकिन प्रदेश स्तर पर मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से 0.68 प्रतिशत कम है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर को रोकने के लिए सभी जिलों को निर्देश दिए गए कि वरिष्ठ डॉक्टर गंभीर मरीजों की स्वयं निगरानी करें। इसके बावजूद बीते दो सप्ताह से प्रदेश में मृत्यु दर बढ़ी है। 28 जुलाई को प्रदेश में मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत और चार अगस्त को 1.18 प्रतिशत थी।

यह दर अब बढ़ कर 1.30 प्रतिशत हो गई है। रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.98 प्रतिशत

राहत की बात यह है कि पिथौरागढ़ और चमोली जिले ऐसे हैं, जहां पर अभी तक एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार जिले में मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम है।

राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.98 प्रतिशत है। देहरादून जिले में अब तक 80 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। देहरादून की मृत्यु दर 3.71 प्रतिशत है।

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में कोरोना मरीज बढ़ने के साथ ही मृत्यु दर भी बढ़ रही है। यह स्थिति चिंताजनक है। 
विज्ञापन

मृत्यु दर

जिला  -  संक्रमित मरीज   - मौत   - मृत्यु दर(प्रतिशत में)
देहरादून  -  2154  -  80  -  3.71
नैनीताल -   1581  -  27   - 1.71
पौड़ी -   285  -  04  -  1.40
चंपावत   - 162  -  02  -  1.23
रुद्रप्रयाग -   105  -  01 -   0.95
बागेश्वर  -  165 -   01  -  0.61
यूएस नगर   - 1865 -   11 -   0.59
अल्मोड़ा   - 364  -  02 -   0.55
टिहरी  -  637 -   02  -  0.31
उत्तरकाशी  -  360 -   01  -  0.28
हरिद्वार -   2432  -  05 -   0.21
पिथौरागढ़   - 203  -  00 -   00
चमोली  -  119  -  00-    00
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें