फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : हज यात्रा पर जाने के लिए कोरोना की वैक्सीन अनिवार्य, कमेटी ने सभी आवेदकों को दिए निर्देश

Sun, 18 Apr 2021 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हज यात्रा
विज्ञापन

हज यात्रा पर जाने वालों को कोविड से बचाव की वैक्सीन लगानी अनिवार्य होगी। शनिवार को हज कमेटी उत्तराखंड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। यह आदेश सऊदी सरकार से मिले निर्देशों और हज कमेटी ऑफ इंडिया के आदेशों के क्रम में जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


हज कमेटी उत्तराखंड के चेयरमैन शमीम आलम ने बताया कि चूंकि सऊदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांसुलेट ऑफ इंडिया जेद्दा ने ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी है कि केवल वही लोग हज के सफर पर जा सकेंगे, जिन्होंने कोरोना से बचाव की दोनों वैक्सीन लगवाई होंगी। साथ ही उनके पास इसका सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।

यदि इस बार हज यात्रा शुरू होती है तो भारत से पहली फ्लाइट जून में जाएगी। इसलिए जिन लोगों ने भी हज यात्रा के लिए आवेदन किया है, वह कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज निर्धारित समय के भीतर लगवा लें। बता दें कि इस साल 791 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि सऊदी सरकार की ओर से अभी तक हज 2021 के लिए कोई भी अधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। कहा गया है कि इस बारे में जो भी जानकारी आएगी, वह सभी आवेदकों तक पहुंचा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें